अनूपपुर: बकान टोला में निकला काला नाग, सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गया
बकान टोला क्षेत्र में एक काला नाग सांप निकलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सर्प प्रहरी छोटे लाल यादव मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू कर सांप को सुरक्षित पकड़ा,रेस्क्यू के बाद काला नाग को छिरापटपर के जंगल में ले जाकर स्वतंत्र विचरण के लिए छोड़ दिया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और सर्प प्रहरी के कार्य की सराहना की।