मंसूरचक: मंसूरचक की शबाना खातून ने जीविका से बदला जीवन, पति के छोड़ने के बाद बनी आत्मनिर्भर
मंसूरचक प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गणपतौल निवासी शबाना खातून जीविका से जुड़ने से पहले गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रही थीं। जीविका ने उन्हें न केवल आर्थिक रूप से सशक्त बनाया, बल्कि उन्हें मुखर भी किया। उन्होंने बताया कि जीविका से जुड़ने के बाद उनकी जिंदगी मुफलिसी से बाहर निकल आई और अब वह दूसरों को भी रोजगार दे रही हैं।