नानपारा: रुपईडीहा भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान आयोजित, निकाली गई रैली
रुपईडीहा में अंतर्राष्ट्रीय मानव तस्करी रोकथाम दिवस के अवसर पर गुरुवार को भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र रुपईडीहा में मानव तस्करी की रोकथाम एवं जनजागरूकता के उद्देश्य से विशेष जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मानव सेवा संस्थान सेवा गोरखपुर द्वारा 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमो बल एसएसबी एवं बहराइच पुलिस के सहयोग से किया गया।