कोल: नीवरी बाग, भतीजे के साथ मारपीट कर रहे दंबगो ने हिमायत में आये चाचा को बुरी तरह लाठी- डंडों से पीटा, किया लहूलुहान
Koil, Aligarh | Feb 5, 2024 अलीगढ़ के थाना रोरावर इलाके के नीवरी बाग पर भतीजे के साथ मारपीट कर रहे दंबगो से बीच बचाव करना चाचा को भारी पड़ गया।चाचा के साथ दबंगों ने लाठी डंडों से मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया घायल ने मामले से इलाका पुलिस को अवगत कराया जिसके उपरांत पुलिस ने घायल का उपचार करने के बाद सोमवार को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की बात कही है।