कोल: अमन बिहार कोलोनी में शराब के नशे धुत दंबगो ने घर के दरवाजे पर खड़े युवक को बेवजह बुरी तरह पीटा,ईट मारकर फोड़ा सिर
Koil, Aligarh | Feb 5, 2024 अलीगढ़ के थाना देहलीगेट इलाके के अमन विहार कोलोनी में घर के दरवाजे पर खड़े एक युवक को नशे में धुत दबंगों ने बेवजह बुरी तरह से पीटा। घायल युवक का आरोप है कि दबंगों ने ईट मारकर उसका सिर फोड़ दिया।घायल ने पुलिस से दंबगो के खिलाफ अपनी शिकायत की है। पुलिस ने रविवार की शाम घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है और कार्रवाई की बात कही है।