कोल: भोजपुर के निकट शादी में शामिल होने आ रहे व्यक्ति की कंटेनर की टक्कर से मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Feb 5, 2024 थाना अकराबाद के गांव भोजपुर के निकट बाइक सवार युवक को कंटेनर ने टक्कर मार दी जिसके बाद युवक की मौक़े पर ही दर्दनाक मौत हो गईं। गांव बढ़ारी खुर्द निवासी 30 वर्षीय युवक बंटी रविवार को अपने गांव से अलीगढ़ के धनीपुर मंडी पर एक शादी समारोह में शामिल होने आ रहा था। घटना के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।