सहारनपुर जिले में डेंगू से दो लोगों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। देवबंद में भाजपा नेता और तीतरो में 12वीं कक्षा के छात्र की मौत के बाद दहशत बनी है। सीएमओ डॉ. प्रवीण कुमार ने सोमवार दोपहर जानकारी देते हुए बताया कि दोनों मामलों की जांच की जा रही है और स्वास्थ्य टीमें प्रभावित क्षेत्रों में सर्वे एवं फॉगिंग अभियान चला रही हैं।