सहसवान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। नेपाल से दिल्ली जा रहे रिफाइंड सोयाबीन ऑयल के गबन मामले में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर पुलिस ने उनके कब्जे से भारी मात्रा में रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, एक ट्रक और एक पिकअप गाड़ी बरामद की है।अय्यूब पुत्र यासीन निवासी मोहल्ला पट्टी यकीन थाना सहसवान व समीर पुत्र मोहम्मद सलीम निवासी मोहल्ला पठान टोला को जेल भेजा है।