पकड़ीदयाल नगर पंचायत द्वारा बनाए जा रहे कचरा डंपिंग और प्रोसेसिंग यूनिट में 1.74 करोड़ रुपए का घोटाला हुआ है। यह आरोप राजद के प्रदेश महासचिव शाश्वत गौतम ने रविवार को प्रेसवार्ता में लगाया। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी और जूनियर इंजीनियर ने जल्दबाजी में निर्माण कर लाखों की हेराफेरी की है। निर्माण में नियमों की अनदेखी की गई है।