मऊरानीपुर: धोखाधड़ी कर जमीन लेने वाले वांछित अभियुक्त को पुलिस ने गरौठा चौराहे के पास से किया गिरफ्तार,भेजा जेल।
पुलिस के द्वारा एक वांछित अभियुक्त को गरौठा चौराहे के पास से कमलेश पुत्र लल्लू निवासी ग्राम इटायल को गिरफ्तार किया गया।प्रमोद पुत्र दशरथ निवासी बचेरा के द्वारा तहरीर दी गई थी जिसमें कमलेश के द्वारा धोखाधड़ी से छल पूर्वक कूट चरित्र दस्तावेज तैयार कर बैमाना करा लिया गया था जिस पर पुलिस के द्वारा मामला दर्ज था।तो वही बांछित को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया