अनूपपुर: घर के आंगन में विशाल धामन सांप, सर्प प्रहरी छोटे लाल यादव ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
अनूपपुर। शहर के पुरानी बस्ती स्थित वार्ड क्रमांक 14 में बुधवार दोपहर लगभग 3:00 बजे अजय सिंह चंदेल के घर के आंगन में धामन (रैट स्नेक) सांप निकलने से परिवार में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सर्प प्रहरी छोटे लाल यादव मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाकर सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद धामन सांप को सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया।