उमरेठ: उमरेठ की एतिहासिक बावडी की श्रमदान से की सफाई,जनअभियान परिषद ने बावडी उत्सव में किया सफाई
उमरेठ की एतिहासिक बावडी की श्रमदान से सफाई की गई। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद ने बावडी उत्सव के तहत श्रमदान कर सफाई की। जन अभियान परिषद के स्वयंसेवी मनेष भलावी ने मंगलवार को दस बजे बताया कि उमरेठ की बावडियों की सफाई की गई। इस अभियान का समापन किया गया।जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय समापन कार्यक्रम एवं बावड़ी उत्सव का आयोजन उमरेठ में किया।