बख्तियारपुर: बख्तियारपुर के चिरैया गांव में गंगा स्नान के दौरान चार लड़कियां डूबीं, दो लापता, SDRF की टीम कर रही है खोज
बख्तियारपुर प्रखंड के चिरैया गांव में शनिवार को शादी की रस्म के दौरान गंगा नदी में स्नान करते समय चार लड़कियां डूब गईं। इनमें से दो को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया,जबकि दो अब भी लापता हैं। लापता लड़कियों की पहचान वैशाली जिला के राघोपुर निवासी अमृता कुमारी और माधुरी कुमारी के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची बख्तियारपुर पुलिस ने एसडीआरएफ टीम के सह