बालाघाट: जिले के दुर्गम वन क्षेत्रों में 11 केवी केबल लाइन का कार्य तेज़, बिजली समस्या से मिलेगी राहत
बालाघाट जिले के सुदूर और दुर्गम वन क्षेत्रों में लंबे समय से चली आ रही बिजली समस्या को दूर करने के लिए 11 केवी केबल लाइन बिछाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। जन संपर्क कार्यालय से शनिवार लगभग शाम 3 44 बजे मिली जानकारी के अनुसार लगभग 2.65 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना के तहत बैहर, बिरसा, परसवाड़ा, उकवा सहित कई ग्रामीण क्षेत्रों में पुरानी और क्षतिग्