बरेली: बरेली में गैस क्रांति की शुरुआत, डीएम ने दिखाई हरी झंडी, घर-घर पहुंचेगा सस्ता PNG
बरेली में अब गैस कनेक्शन को लेकर बड़ी पहल शुरू हो गई है। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने आज कलेक्ट्रेट परिसर से पीएनजी गैस कनेक्शन के प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन प्रचार गाड़ियों के जरिए पूरे जनपद में लोगों को पीएनजी कनेक्शन के फायदे और आवेदन प्रक्रिया के बारे में जागरूक किया जाएगा। सीयूजीएल कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल बरेली में 60