डोलरिया: सुपरली के किसान में अनाज से बनाई 11 देशों के कृषि मंत्रियों की अनोखी तस्वीरें अनाज संरक्षण का दिया संदेश
शुक्रवार को डोलरिया के ग्राम सुपरली के कृषक योगेंद्र पाल सिंह सोलंकी ने अपनी अनूठी कला से देश ही नहीं बल्कि दुनिया का ध्यान आकर्षित किया है। इंदौर में आयोजित होने वाले ब्रिक्स कृषि मंत्रियों के सम्मेलन के अवसर पर उन्होंने ग्यारह देशों के कृषि मंत्रियों की तस्वीरें अलग-अलग अनाजों से तैयार की हैं।