राठ: कुल्हैंड़ा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में गन्ने के खेत में लू लगने से किसान की हुई मौत, परिवार में शोक की लहर
Rath, Hamirpur | May 27, 2026 राठ तहसील क्षेत्र के मझगवां थाना अंतर्गत कुल्हैंडा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों के चलते 65 वर्षीय एक किसान की गन्ने के खेत में सिंचाई करने के दौरान लू लगने से मौत हो गई है। घटना की जानकारी लगते ही मृतक किसान के परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा आज बुधवार को मृतक किसान के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है।