पूरनपुर: शेरपुर मकरंदपुर मोड़ पर अज्ञात कार की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की हुई मौत, मुकदमा दर्ज
पूरनपुर। तेज रफ्तार कार की टक्कर से घायल ई-रिक्शा चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार धर्म सिंह पुत्र रघुनाथ सिंह निवासी ग्राम नवादा ढाह थाना बंडा जनपद शाहजहांपुर 25 मार्च को ई-रिक्शा से पूरनपुर आ रहे थे। ई-रिक्शा में अनुज सिंह व उनकी पत्नी भी सवार थे।