रामगढ़ चौक: महादलित टोला परसाखंधा में 5 दिनों से नल-जल बंद, बूंद बूंद को तरस रहे लोग,BDO ने कहा PHED की लापरवाही बर्दाश्त नहीं
महादलित टोला परसाखंडा के सैकड़ों लोग 5 दिनों से बूंद बूंद पानी को तरस रहे हैं।पूछे जाने पर संबंधित विभाग एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाकर खुद को बचाते दिखे।महादलित परिवार की मानें तो नल जल में लगे मीटर का रिचार्ज नहीं कराया गया है जिस कारण विद्युत सप्लाई बंद है।और मोटर नहीं चल रहा।महादलित परिवार बगल के गांव से पानी लाकर किसी तरह अपने जरूरी कार्य कर रहे हैं।