बगहा: बगहा में मिलिट्री स्पेशल ओडीसी ट्रेन डिरेल ,लोड शिफ्टिंग के कारण 2 बोगी रेलवे ट्रैक से नीचे उतरी थी
मिलिट्री स्पेशल ओडीसी ट्रेन के डिरेल होने के बाद ठप पड़े गोरखपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड पर आवागमन बहाल करने के लिए लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। ट्रेन की बोगियां को पटरी पर करने के साथ ही रेल लाइन को दुरुस्त किया गया है। नरकटियागंज और समस्तीपुर से रेस्क्यू दल मौके पर पहुंचकर आवागमन बहाल करने के लिए मशक्कत कर रही है।