औरैया: ककोर स्थित महिला थाने में प्रोजेक्ट नई किरण के तहत नौ बिखरे परिवारों को एक साथ रहने के लिए किया गया राजी
पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देश पर रविवार को महिला थाना ककोर में आयोजित प्रोजेक्ट नई किरण के तहत आपसी मतभेद के चलते अलग रह रहे नौ दंपतियों के बीच समझौता कराया गया। काउंसलिंग के बाद सभी दंपति एक साथ रहने को राजी हो गए, जिससे उनके परिवारों में फिर से खुशियां लौट आईं। महिला थाना प्रभारी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में कुल 45 प्रकरण प्रस्तुत किए गए।