सूरजपुर: सूरजपुर में रोजगार मेले का आयोजन, 56 युवाओं का हुआ प्राथमिक चयन
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र सूरजपुर द्वारा मंगलवार को शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) सूरजपुर में एकदिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चले इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों ने कुल 125 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार आयोजित किए।