गुरूवार रात 9 बजे मिली जानकारी के मुताबिक मंडफिया स्थित भगवान सांवलिया सेठ मंदिर में दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं के साथ गार्डों का अमर्यादित व्यवहार थमने का नाम नहीं ले रहा है। दर्शन व्यवस्था के नाम पर भक्तों से बदसलूकी, धुत्कार और अपमान अब आम बात हो गई है। मंदिर मंडल के चेयरमैन हजारी दास वैष्णव और सीईओ व एडीएम प्रशासन प्रभा गौतम की चुप्पी ने गार्डों के हौ