बदायूं: गंगोरा गांव के पास कार की टक्कर से बाइक सवार घायल हुआ
Budaun, Budaun | Feb 13, 2026 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के किनापुर गांव के रहने वाले 50 वर्षीय रतिराम पुत्र मंगलीराम बाइक द्वारा अपने घर जा रहे थे। थाना उझानी क्षेत्र के गंगोरा गांव के पास कार ने बाइक सवार रतिराम को टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गए। कार बाइक सवार को टक्कर मारकर फरार हो गई। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायल रतिराम को उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।