बदायूं: आसफपुर रेलवे स्टेशन पर यात्री ने टिकट मांगा, कहासुनी के बाद स्टेशन मास्टर और टिकट क्लर्क ने डंडा मारकर किया घायल
Budaun, Budaun | Feb 13, 2026 बदायूं के थाना उघैती क्षेत्र के सराह बरौलिया गांव के रहने वाले 28 वर्षीय आसाराम पुत्र वेदनाथ दिल्ली में रहकर मजदूरी का कार्य करता है। वह अपने परिवार के साथ दिल्ली जाने के लिए थाना फैजगंज बेहटा के आसफपुर रेलवे स्टेशन पर टिकट लेने गया था। तभी उसकी टिकट क्लर्क से कहासुनी हो गई और फिर स्टेशन मास्टर और टिकट क्लर्क ने उसे केविन के अंदर खींच लिया और डंडा मार दिया।