महासमुंद: रेहटीखोल के पास कार से सोने का आभूषण और चांदी की सिल्ली के अवैध परिवहन पर पुलिस ने की कार्रवाई
कार्यालय पुलिस अधीक्षक महासमुंद द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार थाना सिंघाड़ा पुलिस और साइबर सेल महासमुंद की संयुक्त टीम ने कार से अवैध परिवहन कर ले जाए जा रहे 81 ग्राम सोने का आभूषण और 23.790 किलोग्राम चांदी की सिल्ली के साथ संबंधित कार व 2 नग मोबाइल फोन को जप्त कर थाना सिंघोडा में धारा 102 जाफौ के तहत कार्रवाई करते हुए कार्रवाई की सूचना डीआरआई टीम को दे दी