महासमुंद: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने स्व. रमन लाल उपाध्याय को दी श्रद्धांजलि, जिला जनसंपर्क कार्यालय ने दी जानकारी
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा आज महासमुंद पहुंचकर स्व. रमन लाल उपाध्याय की प्रथम पुण्यतिथि में शामिल हुए। उन्होंने स्व. श्री उपाध्याय के छायाचित्र में माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर परिवारजन सहित महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा भी मौजूद थे।