महासमुंद: जगदीशपुर ओवरब्रिज के पास NH-53 पर इलेक्ट्रिक कार में अचानक लगी आग, बाल-बाल बचे कार सवार
आज दोपहर को घटनास्थल पर एक इलेक्ट्रिक कार चलते-चलते अचानक बंद हो गई. इसके बाद जब कार चालक ने दोबारा कार चालू करने की कोशिश की, तो कार के पिछले हिस्से में आग लग गई और देखते ही देखते कुछ ही देर में कार पूरी तरह से जल गई. गनीमत रही कि कार में सवार चालक और 3 अन्य युवकों ने समय रहते कार से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई, अन्यथा बड़ी अनहोनी हो सकती थी. घटना की सूचना के