नावकोठी: रजाकपुर में पूर्व सांसद डॉ भोला प्रसाद सिंह की मनाई गई पुण्यतिथि, लोगों ने तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
नावकोठी प्रखंड के रजाकपुर में पूर्व सांसद डॉ भोला प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि रविवार को मनाई गई। इसकी अध्यक्षता अरविंद महतो ने किया। उन्होंने उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन की और श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि डॉक्टर सिंह राजनीतिक पटल के ध्रुव तारा थे। वह सभी तबके के विकास के लिए प्रयासरत रहते थे।