भवनाथपुर: भवनाथपुर में जलजमाव में चार घंटे तक फंसा रहा ताजिया और अखाड़ा, मुस्लिम समुदाय में आक्रोश
पंचायत स्थित गड़ेरियाडीह टोला में सड़क पर लंबे समय से जलजमाव की समस्या के कारण मुहर्रम के अवसर पर निकाला गया ताजिया और अखाड़ा जुलूस करीब चार घंटे तक रास्ते में फंसा रहा। घटना को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी देखी गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि 22 जून को थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक में अंचल अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिक