भरथना कस्बा के बकेवर मार्ग स्थित पाली बंबा पुलिया पर सोमवार सुबह 11:30 बजे राधा स्वामी श्रद्धालुओं से भरी एक डबल डेकर स्लीपर बम्बा पुलिया मे फसी, बस बड़ा हादसा होते-होते बच गया। इटावा की ओर बाईपास जाने के दौरान पुलिया टूटी होने से बस बंबा में फंस गई और पलटने से बाल-बाल बची।बस के न आगे बढ़ पाने और न पीछे हट पाने से अफरा-तफरी मच गई।