फिरोज़ाबाद: स्टंटबाजी पर थाना दक्षिण पुलिस ने लिया सख़्त एक्शन, बुलेट बाइक सीज कर ₹28,500 का चालान किया
थाना दक्षिण पुलिस ने नालबंद चौराहा पर चेकिंग के दौरान स्टंटबाजी व तेज हार्न बजाकर आम जनमानस की सुरक्षा व शांति व्यवस्था भंग करने वाले एक व्यक्ति को पकड़ा। आरोपी अनूप कुमार पुत्र खजान सिंह निवासी नगला गोकुल थाना बसई मोहम्मदपुर के विरुद्ध धारा 34 पुलिस एक्ट की कार्रवाई की गई तथा बुलेट मोटरसाइकिल को मोटर वाहन अधिनियम में सीज करते हुए 28,500 रुपये का चालान किया।