लीलापुर थानान्तर्गत इटौरी पूरे मकन गांव निवासी मलूक भारती के छप्परनुमा मकान में सोमवार दोपहर दो बजे अज्ञात कारणों से आग लग गयी। इससे घर में रखे पचास हजार की नकदी समेत गृहस्थी के सामान व जरूरी कागजात जलकर राख हो गये। आगजनी में एक भैंस व एक गाय की भी झुलसने से मौत हो गयी। शोर सुनकर ग्रामीण पहुंचे। सूचना पर फायर बिग्रेड टीम भी पहुंची।