उधवा: उधवा में विधायक एमटी राजा ने 1000 मैट्रिक टन गोदाम व उपकेंद्र स्वास्थ्य केंद्र का किया शिलान्यास
उधवा प्रखंड क्षेत्र के मोहनपुर पंचायत अंतर्गत चौकीढ़ाव में खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग के अंतर्गत 1000 टन गोदाम के साथ तौलपुल और ऑपरेटर कक्ष निर्माण का शिलान्यास क्षेत्रीय विधायक मोहम्मद ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा ने रविवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे किया। साथ ही विधायक ने उत्तर पलाशगाछी पंचायत में उपकेंद्र स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास किया।