राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के निर्देश एवं कुलपति प्रोफेसर संजीत कुमार गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन में जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय के महिला अध्ययन केन्द्र द्वारा बुधवार की दोपहर 2 बजे जयप्रकाश नारायण सभागार में मणिपुर स्थापना दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता ने दीप प्रज्वलन कर किया।