बिंदकी: फिरोजपुर गांव में पटाखा छुड़ाते समय किशोरी गंभीर रूप से झुलसी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया भर्ती
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में उमाशंकर पाल की 14 वर्षीय पुत्री आसनी देवी अपने घर के सामने पटाखा छुड़ा रही थी। तभी गंभीर रूप से झुलस गई। जिसके चलते परिजनों ने किशोरी को रविवार की सुबह लगभग 10:00 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालांकि काफी देर उपचार के बाद किशोरी की हालत में सुधार हुआ तो परिजन उसे घर वापस ले गए।