बरेली: मिलावट का बड़ा खुलासा: पानी, तेल, दूध, आटा तक फेल, फंगस वाला सामान भी बिकता मिला
खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में बरेली के कई प्रतिष्ठानों के नमूने फेल पाए गए। पानी में मिनरल की कमी, तेल में गड़बड़ी, कुट्टू आटे में मिलावट और दूध-घी में फैट कम मिला। मूंगफली व कत्था में फंगस से इन्हें असुरक्षित घोषित किया गया। रेस्टोरेंट में सड़े काजू मिलने की शिकायत पर जांच जारी, कारोबारियों को 30 दिन में अपील का मौका दिया गया।