बांधवगढ़: उमरिया में अनोखी पहल: मेहंदी से दिया जल संरक्षण का संदेश
उमरिया जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत एक अनोखी और रचनात्मक पहल देखने को मिली, जहां महिलाओं ने अपने हाथों में मेहंदी रचाकर जल संरक्षण का संदेश दिया। कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत धनवाही की महिलाओं ने “जल है तो कल है” और “जल ही जीवन है” जैसे संदेश हाथों पर उकेरकर लोगों को जागरूक किया।