आरा: अगिआंव बाजार गांव स्थित नहर पुल के समीप बदमाशों ने सब्जी दुकानदार को चाकू मारकर किया घायल
Arrah, Bhojpur | Aug 4, 2024 भोजपुर जिले के अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के अगिआंव बाजार गांव स्थित नहर पुल के समीप शनिवार की रात बदमाशों ने दुकान बंद कर वापस घर लौट रहे एक सब्जी दुकानदार को चाकू मार दी। जख्मी दुकानदार को छाती एवं पीठ पर चाकू मारी गई है। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसके बाद परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए पीरो रेफरल अस्पताल से आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज क