आरा: भदवर मोड़ पर पैदल जा रहे युवक को अनियंत्रित ट्रक ने मारी टक्कर, गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Arrah, Bhojpur | Aug 4, 2024 चांदी थाना क्षेत्र के भदवर मोड पर पैदल जा रहे भदवर गांव निवासी छोटन शाह के पुत्र राजू शाह को अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया घायल युवक को परिजनों द्वारा आरा सदर अस्पताल में लाया गया जहां डॉक्टर द्वारा इलाज किया जा रहा है।