खरगोन में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक से पहले मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दौलतसिंह चौहान ने स्वास्थ्य विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक ली। बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं, पोर्टल आधारित कार्यों, मातृ-शिशु स्वास्थ्य, टीबी और मलेरिया नियंत्रण कार्यक्रमों की प्रगति का आकलन किया गया।