कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बीच विकासखंड नेवादा बाजार में अलाव की व्यवस्था न किए जाने से व्यापारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। शासन-प्रशासन द्वारा जिले के प्रमुख बाजारों में अलाव जलाने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन नेवादा बाजार में इन आदेशों को दरकिनार कर दिया गया, जिससे व्यापारी और आमजन ठंड में ठिठुरने को मजबूर हैं।