ठाकुरगंज: पुराने ब्लॉक के पास दो वाहनों में हुई टक्कर, 3 लोग हुए घायल
नगर पंचायत ठाकुरगंज के पुराना ब्लॉक के सामने शुक्रवार रात्रि 9:30 बजे एक चार पहिया वाहन टोटो से टकरा गई। टक्कर इतना जबरदस्त था कि दोनो वाहनों के परखच्चे उड़ गए है। वही दोनों वाहनों में सवार 3 लोग घायल हो गए है। घायलों में 2 पुरुष और एक महिला है,जिसमें से दो को गंभीर चोट आने पर ईलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।