आरा: बिहारी मिल के समीप एक युवक को गोली मारकर किया जख्मी, विसर्जन को लेकर चल रहा है विवाद
Arrah, Bhojpur | Jun 22, 2025 बिहारी मिल के समीप एक युवक को गोली मार जख्मी कर दिया गया। जख्मी की पहचान अनाइट के रहने वाले अनीश कुमार के रूप में हुई है। उसने बताया कि विसर्जन को ले कर विवाद चल रहा है। पहले भी गोली मारने का असफल प्रयास किया जा चुका है। घटना के बाद नवादा थाना की पुलिस जांच में जुटी है।