आरा: बिहियां स्टेशन के समीप रेलवे के कर्मचारी की ड्यूटी के दौरान ट्रेन से गिरकर हुई मौत
Arrah, Bhojpur | Jun 22, 2025 बिहियां स्टेशन के समीप ट्रेन से गिरकर रेलवे कमर्चारी की मौत हो गई। मृतक चतुर्थ वर्गीय सिग्नल मैन थे। बताया गया कि वो ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान पैसेंजर ट्रेन से गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गए और थोड़े देर में ही घटनास्थल पर मौत हो गई। मृतक पटना जिला के मनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगवा गांव के निवासी थे।