मध्यप्रदेश में शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा(TET) अनिवार्य किए जाने को लेकर बड़ा विवाद खड़ाहो गया है। संचालक लोक शिक्षण भोपाल द्वारा जारीएक आदेश में कहा गया है कि लंबे समय से सेवा दे रहेशिक्षकों को भी आगे नौकरी जारी रखने के लिए TETपरीक्षा पास करनी होगी। इस आदेश के बाद प्रदेशभर के शिक्षक संगठनों में भारीनाराजगी देखी जा रही है।