माखन नगर: माखननगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई आयोजित कानून-व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द पर हुई चर्चा
Makhan Nagar, Hoshangabad | Jun 17, 2026
आगामी त्योहारों एवं नगर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से बुधवार को माखननगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना प्रभारी कंचन ठाकुर मौजूद रहीं। बैठक में नगर के व्यापारी, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए। इस दौरान क्षेत्र में कानून-व्यवस्था, सामाजिक सौहार्द एवं आपसी भाईचारे को बनाए रखने पर चर्चा की।