महनार: हसनपुर पंजा चौक पर चोरी के इरादे से घर में घुसे युवक को लोगों ने पकड़ा, पुलिस के हवाले किया
महनार थाना क्षेत्र के हसनपुर पंचा चौक के समीप चोरी की नीयत से घर मे घुसे युवक को लोगों ने पकड़ लिया जिसके बाद इसकी सूचना पुलीस को दी गई।घटना की सूचना पर पंहुची पुलीस ने युवक को पकड़कर थाने ले आई।इस संबंध में बताया गया कि रविवार को दोपहर करीब 12 बजे हसनपुर पंचा चौक निवासी अवधेश सिंह के घर मे युवक चोरी की नीयत से घर मे घुसा था जिसे पकड़ लिया गया।