आगर: मध्य प्रदेश राज्य सिलाई कल्याण मंडल भोपाल, अध्यक्ष माहेश्वरी 3 अगस्त को करेंगे आगर जिले का दौरा
जारी दौरा कार्यक्रम अनुसार मनोहर लाल महेश्वरी 3 अगस्त को भोपाल से प्रस्थान कर आगर जिले के सुसनेर पहुंचेंगे तथा कालवा बालाजी मंदिर सोयत में आयोजित सुंदरकांड सम्मिलित होंगे व सामाजिक कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। इसके पश्चात अन्य स्थानों पर सामाजिक कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे तथा बाबा बैजनाथ एवं मां बगलामुखी के दर्शन करेंगे।