उतरौला: विधायक उतरौला राम प्रताप वर्मा ने क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेकर लोगों से किया जनसंपर्क
25 अप्रैल शुक्रवार शाम 5:00 बजे से विधायक उतरौला राम प्रताप वर्मा ने क्षेत्र में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में पहुंचकर जनसंपर्क किया। उन्होंने क्षेत्र वासियों से केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की साथ ही समाज में अफवाहों पर ध्यान न देकर प्रेम सौहार्द एवं भाईचारा बनाए रखने को कहा। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता भी साथ में मौजूद रहे।